माहिलपुर में घर की दीवार तोड़ रहे मजदूरों को मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने इलाका किया सील

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर के वार्ड नंबर 10 में उस समय दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जब 70-75 साल पुराने घर की दीवार तोड़ते समय मजदूरों को हैंड ग्रेमेड मिला। घर के मालिक सुभाष चंद्र पुत्र ज्ञान चंद ने इसकी सूचना तुरंत थाना माहिलपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के आसपास के इलाके के सील कर दिया था और बम निरोधी दस्ते को सूचना दे दी थी।

Advertisements

पुलिस के अनुसार बम निरोधी दस्ता जालंधर से आएगा तथा इसके बाद इसे नष्ट किया जाएगा। जानकारी अनुसार सुभाष चंद के अनुसार उनका घर 70-75 साल पुराना होने के चलते वह इसे पुन: बनाने के लिए ढाह रहे थे। मकान तोड़ रहे मजदूरों ने जब दीवार तोडऩे का काम शुरु किया तो दीवार तोड़ते समय उन्हें बमनुमा कोई वस्तु दिखाई दी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here