धूमल सुजानपुर में गणेश उत्सव की शोभायात्रा में हुए शामिल

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में  गणपति महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति भगवान ने पूरे शहर के लोगों को अपने दर्शन दिए। गणेश उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की, सुजानपुर बस स्टैंड पर उन्होंने गणपति भगवान के दर्शन किए और पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। उत्सव आयोजन स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री का गणपति उत्सव कमेटी के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कमेटी सदस्यों को इस धार्मिक अनुष्ठान को प्रतिवर्ष करवाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गणपति भगवान जग कल्याण करें ऐसी मंगल कामना है। गणपति उत्सव का आयोजन भारत के इतिहास से जुड़ा है सबसे पहले महाराष्ट्र में इस आयोजन को शुरू किया गया था लेकिन शुरू में इसका विरोध हुआ लेकिन वर्तमान में पूरे देश में और विदेशों में भी गणपति उत्सव भव्य एवं शानदार तरीके से हो रहा है सुजानपुर में चौथी बार यह उत्सव हो रहा है जिला स्तर पर दसवीं बार इसे मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं हैं।

इस मौके पर उत्सव कमेटी सदस्यों के साथ-साथ भाजपा मंडल पदाधिकारी स्थानीय लोग महिलाओं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हनुमान मंदिर में भी दी हाजिरी पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के हनुमान मंदिर में आयोजित हो रहे गणेश उत्सव में भी भाग लिया। और आयोजन कर्ताओं को इस उत्सव के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here