Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir मेंढर में सुरक्षाबलों ने पकड़ी गई चार आईईडी को किया निष्किय

मेंढर में सुरक्षाबलों ने पकड़ी गई चार आईईडी को किया निष्किय

जममू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पुंछ जिले की मेंढर तहसील में पुलिस थाना प्रभारी मेंढर और एसडीपीओ मेंढर की अगुवाई में सेना ने बुधवार दोपहर को मेंढरी नदी के किनारे पर चार पुरानी आईईडी ( विस्केफोटक ) को निष्किय कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अगर यह विस्फोटक सामग्री हाथ से निकल जाती तो वीते 15 अगस्त व आस पास के दिनों में काफी नुकसान पहुंच सकता था।

Advertisements

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व माह 13 अगस्त को एक नाका लगा कर आने जाने बालों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान कसबलारी के निवासी मो. हुसैन नाका देख वहां से भागने की फिराक में था , लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे हिरासत में ले कर उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से चार आई ई डी बम बरामद किए गए थे । उस के बाद आरोपी के खिलाफ इस संबंध में पुलिस स्टेशन मेंढर में मामला दर्ज किया गया था। सुरक्षा को देखते हुए पूलिस अधीकारीयो की निगरानी में सुरक्षाबलों के बम निरोधक दस्ते ने नदी के किनारे सुरक्षीत स्थान पर चार आईईडी को निष्किय कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here