केन्द्रीय मन्त्री के लड़के द्वारा 4 किसानों की गई हत्या सरकार के पतन का कारण बनेगीः समाजिक संघर्ष पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की स्टेट कार्यकारिणी की मीटिंग श्रीमति हरविन्द्र कौर (राष्ट्रीय प्रधान) की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में सर्वश्री जसविन्द्र सिंह (सरपरस्त), इंजीनियर किशोर गुरू इंचार्ज (पंजाब तथा चंडीगढ़), एम.एल. कौशल (राष्ट्रीय खजानची), बलवन्त सिंह (रिटायर्ड डायरैटर पंजाब प्लैनिंग, राष्ट्रीय जनरल सचिव), मास्टर महिन्द्र सिंह सिंह हीर (प्रदेश प्रधान), तीर्थ राम तोगडि़या (जनरल सचिव पंजाब), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश प्रधान यूथ विंग पंजाब), शलिन्द्र कुमार धीमान, हरप्रीत सिंह ढिल्लों, बचित्तर सिंह तथा अन्य समूह एम.एल.ए.कैंडीडेट, रोशन लाल (सीनियर अम्बेडकरी), नम्बरदार सुखविन्द्र लाल, हरजिन्द्र सिंह कैहड़ा, राजिन्द्र कौर, बलजिन्द्र कौर (लेडीज़ विंग) तथा अन्य समूह स्टेट कार्यकारिणी सदस्य भारी गिनती में शामिल हुये।

Advertisements

मीटिंग में सबसे पहले यू.पी. में कट्टड़प्रस्त बे.जी.पी. के केन्द्री मन्त्री के लड़के की ओर से 4 किसानों को अपनी कार के नीचे कुचल कर किये गये कतल की सख्त निंदा करते हुये एक शोक प्रस्ताव पास करके बिछुड़ी रूहों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। हरविन्द्र कौर राष्ट्रीय प्रधान ने बड़े ही कड़े शब्दों में कहा कि किसानोें की यह शहीदी भारत में भाजपा की केन्द्रीय सरकार के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने अपने सम्बोधन में भारत के किसानों, मज़दूरों, आम गरीब जनता, धार्मिक कम गिनती, छोटे दुकानदारों तथा मुलाज़म वर्ग को ज़ोर दे कर कहा कि सभी एक मज़बूत ताकत बनकर देश में फिरकाप्रस्त पार्टी तथा ज़ालम बी.जे.पी. सरकार को देश की ताकत से बाहर करें।  

प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने स्टेट कार्यकारिणी की मीटिंग की कारवाई रिलीज़ करते हुये कहा कि किशोर गुरू जी ने समूह पदाधिकारियों को उनके ऐरिया में चल रही गतीविधीयों की रिपोर्ट के लिए तथा समूह एम.एल.एज़ कैंडीडेटों को पार्टी की मैंबरशिप, मीटिंग तथा हर गांव में जन सम्पर्क मुहिंम चलाने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समूह पदाधिकारियों को अपनी-अपनी क्षेत्र में पूरी तरह डट जाने के लिए कहा ताकि समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के राजनीतिक क्षेत्र में तीसरा बादल बन सके। हरविन्द्रसिंह प्रिंस ने भी हर जि़ला/विधान सभा हलके में यूथ की ताकत को इक्टठा करने की ड्यूटी लगाई। मीटिंग में नवम्बर में एक विशाल राजनीतिक रैली करने का फैसला किया है जिससे पंजाब की राजनीति में बहुत बड़ी हलचल पैदा हो जायेगी। अन्त में श्री गुरू जी ने समूह वर्करों को राजनीति के महत्वपूर्ण नुकते बताते हुये सभी का धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here