होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऑल इंडिया कांग्रेस के कोर्डीनेटर तथा पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर इंचार्ज अमृतसर जिला ने अपने उप कोआर्डीनेटर के साथ कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका के कार्यालय पहुंचे तो डा. वेरका के पीए पहलवान बब्बी ने उनका स्वागत करते हुए उनका सम्मान के तौर पर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर धीर ने उन्हें बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वेरका जी चंडीगढ़ में थे।
इस मौके पर धीर ने कहा कि वह अमृतसर में अपने उप कोआर्डीनेटरों के साथ मोहल्लों व गांवों में पंजाब सरकार द्वारा जो लोगों को दी हुई उपलब्धियों को बताएंगे तथा जो समस्याएं लोग बताएंगे वह कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका तथा अन्य विधायकों तक पहुंचाएगे। जिससे आने वाले मिशन 2022 में कांग्रेस सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर उनके साथ विपन मेहता, अनिल कपूर, अजय सूरी, रजिंदर कोहली, गुरविंदर मठारू, विकास कौशल, सौरभ पुरी, बलराम कुमार तथा राजन वर्मा आदि मौजूद थे।