समाज भलाई मोर्चा की ओर से कच्चे क्वाटर में मनाया गया मज़दूर दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज भलाई मोर्चा की ओर से कच्चे क्वाटर होशियारपुर में मज़दूर दिवस मनाया गया जिसमें समाज भलाई मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दविन्दर कुमार सरोआ जी मुख्य तौर पर उपस्थित हुये। इस अवसर पर बोलते हुये दविन्दर कुमार सरोआ जी ने कहा कि शुरू से ही मज़दूर वर्ग के साथ धक्केशाही हो रही है चाहे वो केन्द्र सरकार हो या पंजाब सरकार हो। जब भी मज़दूर वर्ग अपनी मांगो की बात करता है तो मौजूदा सरकारों ने बात तो क्या सुननी उनका लाठियों से धक्का किया जाता है। चाहे वो आंगनबाड़ी टीचर हों या बेरोज़गार अध्यापक हो या गांव में नरेगा मज़दूर ही क्यों न हो। सरोआ जी ने कहा कि पहले मज़दूर वर्ग से 16 घंटे काम लिया जाता था। गधे, बैल तथा मज़दूर में कोई फर्क नही समझा जाता था। यह तो हर वर्ग के बारे में सोचने वाले भारत देश के महानायक बाबा साहिब डा.भीम राव अम्बेडकर जी ने मज़दरी का समय 8 घंटे किया।

Advertisements

पहले मज़दूरी के दौरान प्रसव के दौरान महिला मज़दूरों के लिये लाभदायक कानून बनाये जिससे हर एक मज़दूर वर्ग के अधिकारों की बात की जा सके तथा मज़दूरों को उनकी बनती मेहनत मिल सके। साथ ही कम उम्र के व्यक्तियों से मज़दूरी न करवाई जाये, का कानून बनाया गया। इस अवसर पर समाज भलाई मोर्चा के अलग-अलग वर्कर, सीनियर नेता लैंबर सिंह, पंजाब दोआबा प्रधान जतिन्दर हैप्पी, हलका गढ़शंकर प्रधान लक्की, चब्बेवाल प्रधान रमनप्रीत, पलविन्दर सिंह शहरी प्रधान, कौशिक अरोड़ा होशियारपुर, अजयस्वर भारती, दलवीर सिंह, हरीश, सतवीर, भूपिन्दर कुमार, विशाल राणा, हनी सिंह, सुरिन्दर ठाकुर, कुलविन्दर, दलजीत सिंह, कार्तिक आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here