Sunday, October 25, 2026
Home National लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol-price-hike-india.jpg

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 30 और डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.84 रुपए और डीजल के दाम 92.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। आज लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने में अब तक 8वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here