डेंगू के खिलाफ जंग में नई सोच सस्था ने सरकारी प्रबंधों को पिछाड़ा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  नगर निगम तथा पंचायती राज का   डेंगू के विरुद्ध अभियान कही नजर नहीं आ रहा। डेंगू के केस बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। दूषित पानी  के कारण टाइफाइड भी  महामारी की तरह फैल  रहा है। परंतु प्रशासन तथा निगम की ढलाई  यथावत  कायम  है। ऐसे परिक्षेप में लोगों की कीमती जाने बचाने के लिए श्री अश्वनी गैंद नीत संस्था  नई सोच अपनी अपनी फागिंग मशीन के साथ केवल शहर में ही नहीं आस-पास के गावों में भी जहां से भी मांग आती है दिन रात की परवाह न करते हुए फागिंग करवाकर डेंगू को परास्त करने में जुटी  हुई  है। गत दिवस बजवारा गांव में नई सोच सस्था द्वारा फागिंग करने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।

Advertisements


इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि  नई  सोच को जल्द ही एक और फागिंग  मशीन मिलेगी ताकि नई सोचा के कार्यकर्ता दो मशीनों के साथ  दिन -रात डेंगू से जंग लड़ेगें क्योंकि  प्रशासन अभी तक कुम्भकर्णी  नींद सोया  हुआ है।  इस मौके पर अमन सेठी, भूपिंदर सिंह, अमरजीत कौर, महिंदर कौर, अवतार सिंह धालीवाल , परमजीत सिंह पम्मा, बक्शो देवी, राजेश शर्मा आदि  भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here