गांव मियाणी पहुंचे सुखबीर बादल का किसानों ने किया विरोध

टांडा उड़मुड़: (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा के गांव मियाणी में दोआबा किसान कमेटी से जुड़े किसानों ने सुखबीर सिंह बादल के काफ्ले को काली झंडियां दिखा कर रोस प्रदर्शन किया। बादल पूर्व मंत्री बलबीर सिंह मियाणी को शिरोमणी अकालीदल बादल में घर वापसी करवाने आए थे। हालांकि इस दौरान डी एस पी टांडा राज कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध  किए गए थे। पूर्व मंत्री मियाणी के घर राजनैतिक बैठक की पहले से सूचना के आधार पर किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह रसूलपुर के दिशा निर्देशों अधीन उपप्रधान रणजीत सिंह बाजवा, प्रिथपाल सिंह गोराया  आगुओं के नेतृत्व में  सड़क किनारे काली झंडियां ले कर खड़े हो गए थे तथा सुखबीर बादल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे रहे। जैसे की सुखबीर बादल का काफिला 12.30 बजे के करीब मियाणी गांव पहुंचा तो किसानों ने काफिले को काली झंडियां दिखाते हुए ज़ोरदार नारेबाजी की।

Advertisements

इस दौरान किसान आगुओं ने कहा कि किसान मोर्चे ने कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ चल रहे  आंदोलन के दौरान राजनैतिक पार्टीयों को सियासी रैलियां नहीं करने की अपील की थी इसके बावजूद सुखबीर बादल लाव लशकर के साथ राजनैतिक जैसे कर रहे हैं जिसका  विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश का अन्नदाता सड़कों पर धक्के खा रहा है वहीं बादल अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। इस मौके जरनैल सिंह क़ुराला, रतन सिंह खोखर, अमरजीत सिंह बाजवा, गुरमिंदर सिंह गोल्डी, प्रदीप सिंह मूनक, बलबीर सिंह सोहियां, दलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बचित्तर सिंह, विजय कुमार, सुखपाल सिंह गोराया, अमरीक सिंह क़ुराला, बलबीर बाजवा, कश्मीर सिंह झिंगगढ़, अवतार सिंह, बलकार, स्वर्ण सिंह, बीतता क़ुराला, परगन सिंह इत्यादि मौजूद थे।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here