Wednesday, October 21, 2026
Home National किसान आंदोलन को गैरकानूनी करार देकर सिंघू बार्डर खाली कराया जाए, सुप्रीमकोर्ट...

किसान आंदोलन को गैरकानूनी करार देकर सिंघू बार्डर खाली कराया जाए, सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़) दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर हुए युवक की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने अर्जी दाखिल करते हुए सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की मांग की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में किसान आंदोलन को गैरकानूनी करार देकर सडक़ों से हटाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अब एक दलित युवक की हत्या कर दी गई है। इससे पहले एक महिला से भी रेप की घटना हुई थी। इससे पहले 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई। अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में आंदोलन गैरकानूनी तरीके से चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट से लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई है। बता दें कि कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था, जिसका दाहिना पैर और बायां हाथ कटा हुआ था। बाद में इस हत्या के संबंध में ‘निहंग’ के एक सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here