कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पराली प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की ओर से धान की पराली प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन एम.एस. रंधावा खोज केंद्र गंगियां में किया गया। इस प्रोग्राम में ब्लाक दसूहा के अलग-अलग गांवों के प्रगतिशील किसानों ने शमूलियत की। एस.एस. रंधावा खोज केंद्र गंगिया की इंचार्ज डा. सुमनजीत कौर ने आए माहिरों व किसानों का स्वागत किया व मशीनरी का सुचारु प्रयोग कर धान की पराली को संभालने पर जोर दिया। इस मौके पर अलग-अलग तकनीकी लैक्चरों के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई। डिप्टी डायरेक्टर कृषि विज्ञान केंद्र डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि धान की पराली संभालना आज के समय की महत्वपूर्ण जरुरत है।

Advertisements

उन्होंने पराली में मौजूद अलग- अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा. बौंस ने किसानों को धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान संबंधी बताया व धान की परालीी को संभालने संबंधी अलग -अलग तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फार्म सलाहकार सेवा संस्था गंगिया के इंचार्ज डा. चरनजीत कौर ने शिक्षार्थियों को रबी की फसलों गेहूं, छोले, मसूर, गोभी सरसों की उन्नत किस्मों, बिजाई, खादों के सुचारु प्रयोग  व नदीन प्रबंधन के बारे में जरुरी नुकते सांझे किए।

जिला प्रसार माहिर(कीट विज्ञान) डा. राकेश कुमार शर्मा ने रबी की फसलों के सर्वपक्षीय कीट प्रबंध व बीज संशोधन के बारे में जानकारी दी। किसानों की सुविधा के लिए सर्दी की सब्जियों की किटें, रबी की फसलों की काश्त के बारे में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की किताब व गेहूं् के लिए जीवाणु खाद के टीके भी उपलब्ध करवाए गए। अंत में फार्म सलाहकार संस्था गंगिया की फल विज्ञान माहिर डा. इंदिरा देवी ने आए माहिरों व किसानों का रस्मी तौर पर धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here