Saturday, October 24, 2026
Home National बिहार में टूटा महागठबंधन : आरजेडी से अलग हुई कांग्रेस

बिहार में टूटा महागठबंधन : आरजेडी से अलग हुई कांग्रेस

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार में विपक्षी महागठबंधन टूट गया है। विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने पटना पहुंचने पर शुक्रवार को कहा कि आरजेडी से कांग्रेस को कोई गठबंधन नहीं है। बिहार विधानसभा उपचुनाव ही नहीं, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने दम पर मैदान में कूदेगी।

Advertisements

इस टूट के लिए भक्त चरण दास ने आरजेडी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। भले हीं इसकी आशंका पहले से थी, लेकिन कयास यह भी लगाया जा रहा था कि हाई लेवल पर मामला सुलझ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here