स्टैंप पेपर ना मिलने से पंजाब की जनता बनी सरकार की अव्यवस्था का शिकार: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,  जिला अध्यक्ष निपुण  शर्मा,सुरेश भाटिया बिट्टू, मोहिंदर पाल सैनी  (राजा)  द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि  पिछले कुछ दिनों से लोगों को अपने छोटे-मोटे काम करवाने के लिए आवश्यक स्टैंप पेपर ना मिलने पर आम जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व बनता है कि आम जनता की इस प्रकार की जरूरतें  प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी आपस में लड़-लड़ कर समय बर्बाद कर रहे हैं तथा पंजाब को गर्त में डाल दिया है। हर विभाग में अव्यवस्था फैली हुई है तथा 2022 में सरकार बनती ना देकर कांग्रेसी दोनों हाथों से लोगों को लूट रहे हैं। सूद ने कहा कि आपसी लड़ाई से  आम जनमानस का जीवन बुरी  तरह प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, दर्पण गुप्ता,मोहित कैंथ, पुनीत शर्मा आदि भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here