कैबिनेट मंत्री के आतंकियों से संबंधों पर चन्नी स्थिति स्पष्ट करें: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विनोद परमार, जीवेद सूद, पुनीत शर्मा  द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि बटाला से कांग्रेसी पूर्व  एम. एल.ए व मुख्य संसदीय सचिव अश्विनी सेखड़ी द्वारा पंजाब कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर  सिंह बाजवा  के आतंकवादियों से संबंध होने के भी  आरोप लगाए गए हैं, उन्हें हल्के में ले कर नकारा नहीं  जा सकता। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी के मौजूदा मंत्री पर उसे जान से मारने के आरोप लगाते हुए एन.आई. ए से जांच करवाने की मांग रखी है, जो कि एक गंभीर मामला है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पहले भी सिद्धू तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दूसरे पर पाकिस्तान से कनेक्शन होने के आरोप लगाए थे तथा कैप्टन  ने सिद्धू से देश की सुरक्षा को खतरा बताया था।

Advertisements

 नवजोत सिंह सिद्धू पर  कैप्टन द्वारा  पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों की भी जांच हो : तीक्ष्ण सूद  

श्री सूद ने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष  नवजोत सिंह सिद्धू पर  पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पाकिस्तान कनेक्शन के लगाए गए आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे आरोप कोई विपक्ष का  नेता लगाता तो शायद उसे राजनीतिक रंगत  दी जा सकती थी। परंतु सरकार की अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते किसी और प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here