भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास के घर अज्ञात लोगों ने किया हमला

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव संजीव मन्हास के घर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। उनके घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान घर में कोई नहीं था।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने पत्रकारों को बताया कि दसूहा में अज्ञात लोगों ने उनके आवास पर हमला किया है, जिसमें ईंट-पत्थर फेंक कर घर के शीशे तोड़ दिए गए। मन्हास ने कहा कि वह पार्टी की बैठक के लिए चंडीगढ़ गए थे और उनके बच्चे स्कूल में थे और उनकी पत्नी अध्यापिका है और वह भी स्कूल गई हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हे तथा उनके परिवार का जानी-माली नुकसान करने की नीयत से यह हमला किया गया है। मन्हास ने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here