Sunday, October 11, 2026
Home Himachal सुजानपुर के प्रत्याशी डोगरा के प्रचार के लिए पहुंचे राष्ट्रीय नेता

सुजानपुर के प्रत्याशी डोगरा के प्रचार के लिए पहुंचे राष्ट्रीय नेता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिये राष्ट्रीय महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के स्टार प्रचारक बृजमोहन श्रीवास्तव 4 दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुँचे। सुजानपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर रविन्द्र सिंह डोगरा को विजयी बनाने की उन्होंने अपील की । श्रीवास्तव ने बताया कि यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त होने के कारण हो रहा है । चुनाव के अंतिम दौर के सातवें चरण में 1 जून को सुजानपुर विधानसभा के लगभग 70 हज़ार मतदाता 104 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे ।

Advertisements

उन्होंने बताया कि विधानसभा में 45 पंचायतें जो पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है उन में अधिकतर क्षेत्रों में 38-40 डिग्री तापमान में प्रचार करते हुये कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुये उन्होनें कहा कि इस पहाड़ी क्षेत्र में सरकारों ने विकास को नज़रअंदाज़ किया है । बृजमोहन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह डोगरा पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष होने के साथ ही सुजानपुर क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी है ।  

डोगरा ने कोविड-19 के दौरान घर घर जाकर सेनेटाइजेशन करके क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। लोगों ने मुझे बताया कि जब परिजन अपने सगे संबंधी के शव को छूने को तैयार नहीं होते थे तब  रविन्द्र सिंह डोगरा अपने साथियों सहित मृत व्यक्तियों के शवों के दाह संस्कार करते थे । उन्होंने सामाजिक कार्यों से सुजानपुर में समाजसेवी की अपनी पह्चान बनायी इसलिए क्षेत्र की जनता उन्हें हाथों हाथ ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here