Sunday, October 11, 2026
Home Himachal मोदी सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित एवं आतुर: नरेन्द्र अत्री

मोदी सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित एवं आतुर: नरेन्द्र अत्री

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जैसे-जैसे चुनावी दिन नजदीक आ रहा है, राजनीतिक दलो ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, भाजपा हमीरपुर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में रैली निकाली, पूरा बाजार नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अनुराग ठाकुर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा, भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा रैली के उपरांत प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा की भीषण गर्मी के बावजूद जिस भारी संख्या में सैकड़ो कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने निकले हैं, वो इस बात को प्रमाणित करता है कि देश- प्रदेश की जनता जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर आतुर है वही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड मतों से जिताने को लेकर उत्साहित हैं ,

Advertisements

इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, भाजपा हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, मीडिया साहब प्रभारी अंकुश दत्त ,प्रदेश सदस्य नवीन शर्मा , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता शर्मा, वीना कपिल ,सुमन कपिल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीक्षित गौतम, भाजपा शहरी ईकाई के अध्यक्ष मुनीश पुरी सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here