Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal धूमल द्वारा शिलान्यास किया गया मिनी सचिवालय बड़सर 13 साल बाद अक्तूबर...

धूमल द्वारा शिलान्यास किया गया मिनी सचिवालय बड़सर 13 साल बाद अक्तूबर तक बनकर होगा तैयार 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। उपमंडल बड़सर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य इस साल  अक्तूबर में पूरा होगा। भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। 20 फीसदी कार्य में फर्नीचर स्थापित करने और रंग रोगन करने का कार्य बचा हुआ है। इस पर अब तक 12 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो चुका है। छह मंजिला मिनी सचिवालय में बड़सर मुख्यालय के सभी कार्यालय शिफ्ट होंगे। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यों को करवाने की सुविधा मिलेगी।

Advertisements

निर्माणाधीन मिनी सचिवालय बड़सर का शिलान्यास वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। लेकिन, विभागीय लापरवाही और लेटलतीफी के चलते वर्ष 2022 में मिनी सचिवालय का कार्य शुरू हुआ था। पुराने तहसील भवन को ढहाकर उसकी जगह नए भवन के बनने का कार्य वर्ष 2023 में  युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। वर्तमान में छह मंजिला इमारत का कार्य जोरों पर चला है। भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से नवंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। मिनी सचिवालय के बनने से बाजार में पार्किंग की समस्या हल होगी और लोगों को भी परिसर के बाहर बैठने के लिए उचित स्थान मिलेगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि अक्तूबर से पूर्व यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here