Thursday, October 29, 2026
Home Himachal बजट की खूबियां समझाने के लिए केंद्र से बुलाने पड़े नेता, प्रदेश...

बजट की खूबियां समझाने के लिए केंद्र से बुलाने पड़े नेता, प्रदेश भाजपा की भी समझ से बाहर: शगुन दत्त 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त ने  जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में हिमाचल को फिर निराशा ही हाथ लगी है और प्रदेश के भाजपा नेताओं ने इस पर टिप्पणी करने से अपना पल्लू झाड़ा और केंद्र से नेता बुलाकर आंकड़ों के मायाजाल में उलझाने का प्रयास किया। शगुन ने कहा कि ऐसी क्या ज़रूरत पड़ गई कि केंद्र से नेता बुलाकर बजट की खूबियां भाजपा द्वारा गिनवाई गई, इससे साफ स्पष्ट होता है कि प्रदेश भाजपा के नेताओं को स्वयं समझ नहीं आया है कि इस बजट में हिमाचल को क्या मिला है। शगुन ने कहा कि पिछले वर्ष हिमाचल को इस सदी की सबसे बड़ी आपदा से जूझना पड़ा, परंतु केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 

Advertisements

शगुन के कहा कि आपदा के दौरान नेशनल हाईवे को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार को विशेष बजट का प्रावधान करना चाहिए था क्योंकि हिमाचल की आर्थिकी पर्यटन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किस हेड के तहत कितनी सहायता हिमाचल को जारी की गई है, इसको भाजपा सार्वजनिक करे। शगुन ने कहा कि भाजपा के प्रादेशिक नेतृत्व का ध्यान बस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराने में ही लगा रहा और प्रदेश की जनता ने उसका मुंहतोड़ जवाब उपचुनावों में दिया। शगुन ने कहा कि बेहतर होता कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने पद की महत्ता को समझते और प्रदेश के विकास में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते परंतु वह तो दिल्ली जाकर हिमाचल के विकास में रोड़ा अटकाने का ही काम करते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here