
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आरोप लगाया है कि राजेंद्र राणा जिस थाली में खाते हैं , वह उसी थाली में छेद कर जाते हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र राणा को मान सम्मान दिया लेकिन वह बेवफा निकले। सुनील बिट्टू सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बग्गी, झनिककर इत्यादि क्षेत्रों ने चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के नेतृत्व ने कुछ ऐसा घटित हुआ कि हिमाचल की राजनीति में काला अध्याय लिखा गया और देव भूमि का शर्म से सिर झुक गया।

उन्होंने कहा राजेंद्र राणा को हमेशा कुर्सी और पैसे की भूख रही। प्रेम कुमार धूमल के रूप में सीएम का गौरव हमीरपुर जिला को पहले भी मिला। राजेंद्र राणा धूमल को पानी पी पी कर गालियां निकालते थे लेकिन जब मतलब आया तो उनके आगे नतमस्तक हो गए। बिट्टू के मुताबिक राणा मुंगेरी लाल के सपने देखते हैं। सभी जानते हैं कि राजेंद्र राणा ने चार दिन में चार पार्टी बदल ली। सीएम सुक्खू 35 साल सेवा करते हुए आगे बढ़े जबकि राणा को
मंत्री की झंडी डंडी के बिना नींद नहीं आती । बिट्टू ने पूछा कि बिकाऊ विधायकों को
किसने कहा था बिकने के लिए । उन्होंने कहा कि आज फौज का कैप्टन कांग्रेस के साथ बैमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर वालों को तय करना है कि राजनीतिक चुनाव में धर्म का साथ देना है या फिर जिसकी कोई विचारधारा नहीं है।












