Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur बेहाल भाजपाः एक तरफ मोदी का स्वागत और दूसरी तरफ कई भाजयुमो...

बेहाल भाजपाः एक तरफ मोदी का स्वागत और दूसरी तरफ कई भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता छोड़ सकते हैं पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा में गुटबाजी इस कद्र हावी हो चुकी है कि एक गुट के एकाधिकार से दुखी और पार्टी द्वारा जिम्मेदारियां न सौंपे जाने के रोष स्वरुप की नेता जहां पार्टी को अलविदा कहकर दूसरी पार्टियों में जा चुके हैं, या कई घर बैठने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि 30 मई को होशियारपुरह में एक तरफ जहां मोदी जी का आगमन होगी वहीं दसूरी तरफ भाजयुमो के बहुत सारे नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा त्यागपत्र दे सकते हैं। जिससे मोदी जी की रैली जहां भाजपा को ताकत प्रदान कर रही होगी वहीं त्यागपत्र दिए जाने से भाजपा को भीतरघात कितना नुकसान पहुंचाएगा यह तो आने वाले समय ही बताएगा। वैसे भी पिछले कई दिनों से भाजपा के भीतर का अंतरकल्ह जगजाहिर हो रहा है और इसके चलते अच्छे खासे आधार वाले नेता पार्टी को अलविदा कहकर विपक्षी पार्टियों की शोभा बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होशियारपुर आने को लेकर तैयारियों संबंधी जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं की अच्छी खासी कसरत हो रही है तथा रैली पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में नई ऊर्जा का संचार करने का काम करने संबंधी मानी जा रही है।

Advertisements

ऐसे में अगर भाजयुमो, युवा यानि जिसे पार्टी की रीढ़ कहा जाता है, उसके द्वारा त्यागपत्र दिया जाता है तो कई नए सवालों का जन्म लेना स्वभाविक है। सूत्रों की मानें तो एक गुट के एकाधिकार और दबदबे के चलते भाजपा के अन्य नेताओं के गुटों में निराशा पाई जा रही है तथा इसके चलते कई पार्टी को वाय-वाय कह चुके हैं औऱ कई तैयारी में हैं। दो दिन बाद मतदान है और ऐसी स्थिति में भाजपा की अंतरकल्ह और ऊभर कर सामने आएगी तो इसका लाभ भी विपक्षी पार्टियों को पहुंचना तय है। लेकिन मैं न मानूं की तर्ज पर काम कर रहे एक गुट के एकाधिकार और मनमर्जी के आगे सभी फीके साबित हो रहे हैं। भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने फिलहाल नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव हो और भाजयुमो को जिम्मेदारियां न दिया जाना क्या संदेश है इसे सभी समझते हैं और एक नेता जी और उनके टोले द्वारा किसी और को आगे न आने देने के षड्यंत्र पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अब देखना यह होगा कि मोदी जी के आने को लेकर उत्साहित पार्टी हाईकमांड के पदाधिकारी इस होने वाले आघात को कैैसे रोकते हैं और इन अमह दो दिनों में सभी को साथ चलाने में कितने कामयाब होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here