Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal हमीरपुर का दामाद कलर्स चैनल पर छायापुलिस जवान राजेश की पत्नी भी...

हमीरपुर का दामाद कलर्स चैनल पर छायापुलिस जवान राजेश की पत्नी भी पुलिस सेवा में कार्यरत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा “हारमनी ऑफ द पाइसं” आजकल अपने हुनर से  कलर्स चैनल पर चल रहे कार्यक्रम “हुनरबाज” में अपनी कला का जबरदस्त हुनर बिखेर रहा है इस कड़ी में हमीरपुर के दामाद हेड कांस्टेबल राजेश कुमार जो कि एक गिटारिस्ट के रूप में हुनर बाज़ कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेर रहे हैं । हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस अपने पहले ही राउंड में 100% वोटिंग लेकर कार्यक्रम में नंबर वन पर चल रहे हैं । राजेश कुमार जिनके ससुराल हमीरपुर के दुल्हेडा गांव में है इनकी पत्नी भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं जब कि यह खुद बिलासपुर से संबंध रखते हैं।

Advertisements

सभी हमीरपुर वासियों को इस बात की जबरदस्त खुशी है कि राजेश कुमार ने कलर्स चैनल पर अपनी टीम के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर जिला हमीरपुर का नाम पूरे भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में चमका दिया है राजेश कुमार  की सास सविता देवी व ससुर पुरषोत्तम दास जोकि खुद एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि टॉप 25 में आने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा की जबरदस्त टीम पहला नंबर अर्जित कर पूरे देश में हिमाचल का नाम रोशन करेगी । अब यही टीम दोबारा से प्रतिभागी के रूप मुंबई पुनः रवाना हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here