Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh सीविजिल मोबाइल ऐप पर प्राप्त हुईं कुल 13,066 शिकायतों में से 9,413...

सीविजिल मोबाइल ऐप पर प्राप्त हुईं कुल 13,066 शिकायतों में से 9,413 का 100 मिनटों में निपटारा किया: डॉ. राजू

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत उनको सीविजिल ऐप पर कुल 13,066 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 100 मिनटों से भी कम समय में 9,413 शिकायतों का निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने औसतन 47 मिनट 51 सेकेंड में और 93 प्रतिशत सटीकता दर से इन शिकायतों का निपटारा किया है। इसके अलावा डॉ. राजू ने बताया कि निर्वाचन आयोग को 551 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 500 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 51 पर कार्यवाही चल रही है। इसी तरह राष्ट्रीय शिकायत निवारण पोर्टल (एन.जी.आर.एस.) पर 390 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 362 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 28 प्रक्रियाधीन हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि कॉल सैंटर के द्वारा 2,411 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2,278 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि एक वाजिब नहीं थी और 133 प्रक्रियाधीन हैं। इसी तरह अन्य स्रोतों के द्वारा 2,197 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2,185 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 12 प्रक्रियाधीन हैं। गौरतलब है, कोई भी नागरिक सीविजिल मोबाइल ऐप के द्वारा शिकायत दर्ज करवा सकता है, जोकि ऑटो लोकेशन डेटा के साथ लाइव फोटो/वीडियो के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता/व्यय के उल्लंघन का समय आधारित सबूत प्रदान करता है। शिकायत के उपरांत फ्लाइंग स्क्वायड मामले की जाँच करते हैं और रिटर्निंग अफ़सर 100 मिनट के भीतर शिकायत संबंधी निर्णय लेने को सुनिश्चित बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here