हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि, किसी भ्रम में न रहे खालिस्तानी: अभिषेक राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। 7 अगस्त से कांग्रेस के कार्यकर्ता शान से लहराएंगे तिरंगा और हमीरपुर से होगी इसकी शुरुआत ख़ालिस्तान द्वारा हिमाचल प्रदेश के नेताओं को झंडा फहराने की धमकी के बारे में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने तीक्ष्ण रवैया अपनाते हुए कहा किकहीं दूर छुप कर बैठे खालिस्तानी आज हिमाचलवासियों को धमकियां दे रहे हैं। यह उनके कायरतापूर्ण चरित्र की निशानी है। ऐसे लोग खुद को बहादुर कैसे कह सकते हैं जो सामने आने की हिम्मत भी नहीं रखते। खालिस्तान न पहले कभी बना है न कभी बनेगा। अखंड भारत, एक भारत सदैव बना रहेगा। सदियों से तिरंगा शान से लहराता आ रहा है और आगे भी ऐसे ही लहराता रहेगा।

Advertisements

देश के किसी भी दुश्मन में इतनी हिम्मत नहीं कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में अशांति फैला सके।जहां तक प्रदेश की बात है इस की एकता को लेकर आज सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एकजुट हैं। राणा ने बताया कि 7 अगस्त से कांग्रेस पार्टी हमीरपुर से झंडा लहराने की शुरुआत करेगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ जी एवं गुरकीरत कोटली जी भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस यह बताना चाहती है कि हम किसी भी धमकी से नहीं डरते। तिरंगे के सम्मान में कोई भी हिमाकत असहनीय है।

हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी मानी जाती है। देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए यहां के लोगों ने अपना खून बहाया है और देश की आन बान शान को अपने रक्त से सींचा है तो भला ऐसे गौरवशाली प्रदेश को कोई गीदड़ भभकी से कैसे डरा सकता है । राणा ने इतिहास को दोहराते हुए जिक्र किया कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने आदरणीय इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में खालिस्तानी सोच और उस मुहिम को खत्म किया था और इनका डटकर सामना किया था तो इन्हें याद होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी आज भी उतनी ही मजबूत और एकजुट है जितनी पहले थी और रही बात 15 अगस्त पर झंडा फहराने की तो मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि तिरंगा हर भारतवासी के दिल में बसता है और यह हमारी आन बान और शान का प्रतीक है तिरंगे के लिए मर मिटने वालों की इस देश में कमी नहीं है। हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा उसी शौर्य और गौरव से लहराया जाएगा जैसे हमेशा से लहराता आया है और सभी देशवासी मिलकर एकजुटता से तिरंगे को सलाम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here