प्रदेश भाजपा लोकसभा प्रभारी तीर्थ सिंह ने टटोली हमीरपुर भाजपा की नब्ज़

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत सोमवार को हमीरपुर में पहुँचे। जिला हमीरपुर भाजपा की बैठक में सभी मंडलों व प्रकोष्ठों के प्रमुखों से उन्होंने विचार जाने। बैठक में चुनाव प्रचार के प्रमुख मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बही है।

Advertisements

– सर्किट हाउस में मीटिंग कर भरा जोश

विकास के दम पर भाजपा प्रदेश में सभी चारों सीटें जीतेगी। केंद्र सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल बेदाग रहा है। केंद्र सरकार ने वो कर दिखाया, जो आजादी के बाद नहीं हो सका था। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं हर घर को धुआं रहित चूल्हा, हर घर रोशन करना, देश में लगभग 8 करोड़ शौचालय बनाना और विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना पर विशेष चर्चा की। इसके अलावा सामान्य वर्ग को भी 10 फीसदी आरक्षण देना सराहनीय कार्य माना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश भाजपा सचिव विजय पाल सोहारू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित जिला व मंडलों से कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here