Monday, October 26, 2026
Home Himachal डेरा बाबा रुद्रानन्द व उपमुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने वाले को...

डेरा बाबा रुद्रानन्द व उपमुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने वाले को गिरफ्तार किया जाए: देवी लाल

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। सोशल मीडिया पर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद जी और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के संदर्भ में डाली गईं पोस्ट के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवी लाल सांडिल ने भी इस पोस्ट के ऊपर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहां की जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर डेरे की और उपमुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। आज प्रदेश की जनता जानती है कि डेरा बाबा रूद्रानंद के अनुयाई प्रदेश के साथ-साथ देश और विदेश में रहते हैं। वही उपमुख्यमंत्री नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी महीन चला रहे हैं। आज इन दोनो महान हस्तीयो पर आरोप लगाना सरासर गलत और निंदनीय है और जिन लोगों ने इस गणों ने मृत को किया है, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

Advertisements

देवीलाल ने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के संबंध में की गई टिप्पणियों को लेकर रोष प्रकट करते हुए इस पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कुछ एक शरारती तत्वों के बहकावे में आकर अपने थोड़े से फायदे के लिए डेरा प्रेमियों की आस्था को आहत कर उन्हें गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की तह तक जाने की मांग करते हुए कहा कि सिर्फ पोस्ट डालने वाले पर ही नहीं बल्कि उन लोगों को भी सामने लाना चाहिए, जिन्होंने इस षड्यंत्र को रचकर ऐसी पोस्ट डलवाने का चक्रव्यूह रचा है। उनके चेहरों से नकाब उतार कर उन पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई बराबर की जानी चाहिए।

देवीलाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को डालने के बाद से आहत हुए डेरा प्रेमियों, और आम बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने इसके विरुद्ध पोस्टें डालकर इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी है। और सरकार से मांग की है कि इस शरारती तत्व पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में वह ऐसा घिनौना कृत्य न करें इस पोस्ट से डेरा व डेरे के आचार्य हेमानन्द जी व वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश करार दिया है उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द इन पोस्टों को डालने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाए इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के सदस्य अमित शर्मा, गौरव, सुनील, मोतीलाल,बी पी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here