Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी अस्पताल में एमर्जेंसी में जीवन रक्षक दवाईयों का प्रबंध किया जाये:...

सरकारी अस्पताल में एमर्जेंसी में जीवन रक्षक दवाईयों का प्रबंध किया जाये: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में एस.एम.ओ से मुलाकात की और मरीज़ों को एमर्जेंसी में पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने मांग की कि एमर्जेंसी में जीवन रक्षक दवाईयों का प्रबंध किया जाये, नाज़ुक हालत वाले मरीज़ों को बाहर से एमर्जेंसी वार्ड तक ले कर आने के लिए स्टाफ कर प्रबंध किया जाये, एमर्जेंसी में मरीज़ों की देख रेख करने के लिए सीनियर डाक्टरों की उपस्थिति यकीनी बनाई जाये। उन्होने कहा कि सीनियर डाक्टरों तथा दूसरे स्टाफ की कमी होने के कारण एमर्जेंसी में मरीज़ों की देख भाल अच्छी प्रकार से नहीं हो रही है, मरीज़ों को या तो अमृतसर रैफर कर दिया जाता है यां फिर प्राईवेट हस्पतालों में।

Advertisements

उन्होने मांग की कि मरीज़ों के परिजनों पर इस प्रकार का दबाब बनाना बंद किया जाये। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से भी मुलाकात की और उन्हें एमर्जेंसी में स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि एमर्जेंसी में स्टाफ की कमी को जल्दी ही पूरा किया जायेगा और किसी भी मरीज़ को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर मदन दत्ता, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here