Sunday, October 11, 2026
Home Himachal किसी की मृत्यु पर कांधा देने और संस्कार के लिए प्रशासन को...

किसी की मृत्यु पर कांधा देने और संस्कार के लिए प्रशासन को सहयोग के लिए तैयार है यूथ क्लब सलेरन: बेदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव सलेरन के पूर्व सरपंच एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि किसी भी कर्मचारी के रिश्तेदार या किसी व्यक्ति की मौत व अन्य संकट की घड़ी में उनकी मदद के लिए यूथ क्लब सलेरन 24 घंटे सेवाएं देने के लिए तैयार है।

Advertisements

murliwala

इसके लिए क्लब की तरफ से जहां पार्थिव शरीर को कांधा दिया जाएगा वहीं उसके संस्कार में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब की तरफ से करफ्यू के दौरान जरुरतमंदों तक तैयार राशन पहुंचाया जा रहा है, जिसमें समस्त गांव निवासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन क्लब को कोई जिम्मेदारी सौंपना चाहता है तो उसके लिए क्लब के समस्त सदस्य तैयार हैं। लंगर सेवा हो या उक्त तरह की अंतिम संस्कार से संबंधित सेवा हो सदस्य पूरी निष्ठा से उसे पूर्ण करेंगे। इस मौके पर मुकेश कुमार, विजय कुमार, शिवम, महेश कुमार, सतपाल व अभि आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here