Saturday, October 31, 2026
Home Himachal ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, 2 की मौ-त,...

ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, 2 की मौ-त, 2 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढली थाना क्षेत्र में ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया, लेकिन इलाज दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisements

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ज्वाला माता मंदिर के पास चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय ऑपरेटर के साथ जेसीबी में चार लोग सवार थे। 2 घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here