Saturday, October 24, 2026
Home National 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतराष्ट्रीय उड़ानें, डीजीसीए ने फैसला टाला

15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतराष्ट्रीय उड़ानें, डीजीसीए ने फैसला टाला

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू करने का फैसला टाल दिया गया है। दरअसल, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि वह इस बारे में अभी मंथन कर रहा है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं को वापस शुरू करने पर फैसला लेगा। डीजीसीए ने कहा कि वह कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के उभार को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।

Advertisements

फिलहाल 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी। आगे की तारीख पर हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन देशों की सूची में हांगकांग और इजऱाइल को भी जोड़ दिया है, जहां से यात्रियों को आगमन के बाद परीक्षण सहित अतिरिक्त मापदंडों का पालन करना होगा। इनमें ब्रिटेन समेत यूरोपिय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉम्ब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल जैसे देश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here