
आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में वैकुंठ द्वार में अचानक भगड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 12 घायल हो गए। जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों लोग तिरुमाला पहाड़ियों पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।

इस संबंधी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा कि एक डीएसपी ने गेट खोला और तुरंत सभी लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।












