छात्रों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस का महत्व समझाया

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में आज विश्व समाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इस संबंध में आयोजित सैमीनार के दौरान छात्रों के विश्व समाजिक न्याय दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

अध्यापिका सुमनप्रीत कलोटी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा साल 2007 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोजगार के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, नागरिक-नागरिक के बीच सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी प्रकार का भेद न माना जाए और प्रत्येक व्यक्ति को अन्य विकास के पूर्ण अवसर सुलभ हों इस दिवस को मनाने के मुख्य उद्देश्य हैं। अध्यापिका सतविंदर कौर ने बताया कि भारत में भी 25 सितंबर कों राष्ट्रीय समाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है, जिस के उद्देश्य भी विश्व समाजिक न्याय दिवस से मिलते जुलते ही है।

इस अवसर प्रिंसिपल इंदर कुमार साहनी ने छात्रों को समाज के गरीब तथा सर्वाधिक सुविधावंचित लोगों, निर्धनों के बच्चों और महिलाओं सहायता कर एक शोषणविहीन समाज की स्थापना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रा हरप्रीत कौर ओर सनमप्रीत ने भी अपने विचार पेश कियो। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here