Saturday, October 24, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने उन्‍हें एक महान नेता बताया, जिन्‍होंने अपना जीवन आदिवासी समुदाय के हितों और आत्‍मसम्‍मान के लिए समर्पित किया था। श्री मोदी ने कहा कि वह आदिवासी संस्‍कृति और अस्‍मिता के लिए पूरे समुदाय की आवाज़ थे।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“आदिवासी समुदाय के अधिकार और आत्मसम्मान के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे देश के महान नेता कार्तिक उरांव जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे जनजातीय समाज के एक मुखर प्रवक्ता थे, जो आदिवासी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here