Monday, October 12, 2026
Home Latest बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, 1...

बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, 1 घायल

अंबाला (द स्टैलर न्यूज़)। अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सुबह बस और ट्रक में भीषण टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बस दिल्ली से जम्मू कटड़ा जा रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए अपनी कार को ट्रक के आगे लगा दिया और इसी बीच जब पीछे से आ रही ऐसी स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

Advertisements

जानकारी मुताबिक बस ड्राइवर अगले केबिन और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंसकर घायल हो गया। ड्राइवर को हैड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया जिसके बाद बस को साइड करवाकर जाम खोला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here