Saturday, October 31, 2026
Home Himachal प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जमली व गुधवीं खड्ड पर बनेंगे...

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जमली व गुधवीं खड्ड पर बनेंगे पुल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जमली और गुधवीं खड्ड पर 6.95 करोड़ रुपए की लागत से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन दो पुलों के निर्माण के लिए क्रमशः 3.57 करोड़ और 3.38 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। विधायक सदर आशीष शर्मा ने इस दो पुलों के निर्माण के लिए राशि जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जमली खड्ड और गुधवीं खड्ड पर इन दो पुलों का निर्माण किए जाना अति आवश्यक है। इन पुलों के बनने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों ने लगातार इसके बारे मांग उनके समक्ष रखी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया और उनके माध्यम से इन पुलों की मांग को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष रखा।

Advertisements

जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इन पुलों के निर्माण पर मुहर लगाई और जमली खड्ड के उपर पुल के लिए 3.57 करोड़ और गुधवीं खड्ड के उपर पुल के लिए 3.38 करोड़ रुपए जारी किए हैं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्रमुखता है। प्रदेश सरकार के समक्ष भी ऐसे करीब डेढ़ दर्जन सड़कों एवं पुलों की मांग उन्होंने रखी है, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसपर कोई संज्ञान नहीं लिया। केंद्र सरकार की ओर से नाबार्ड एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र की सड़कों का निर्माण व विकास करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार महज बजट न होने का रोना ही रो रही है। अब केंद्र से दो और पुल मिलने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने केंद्र सरकार, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद अनुराग ठाकुर का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया है और क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here