
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। हिंदी अध्यापक मनोज कनेडी ने सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़ के मुख्य अध्यापक का पदभार संभाल कर काम करना शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा विभाग ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 1994 में जब उन्होंने शिक्षा विभाग में बतौर हिंदी मास्टर काम करना शुरू किया था तब से लेकर आज तक उन्होंने विभाग द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस सफर के दौरान उनके साथियों तथा पारिवारिक सदस्यों ने उनका भरपूर सहयोग किया।

मुख्याध्यापक के तौर पर वह विभाग की नीतियों को पूरी तरह से लागू करेंगे तथा किसी भी कर्मचारी को कोई मुश्किल नहीं आने देंगे। इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारा की प्रिंसिपल रविंदर कौर, सुनीता, नूतन कुमारी, कंचन, प्रिया शर्मा, निर्मला ,रविकांत,संदीप सिंह, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, गुरजिंदर सिंह तथा मनजीत राम भी उपस्थित थे।












