अत्यंत बुरी खबर: कुत्ते से बचने के लिए भागा बच्चा कार की चपेट में आया, मौत

accident-hariana-dholwaha-road-child-died-hoshiarpur-punjab

रिपोर्ट: प्रीति पराशर।
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला होशियारपुर के कस्बा हरियाना-ढोलवाहा मार्ग पर कुत्ते से बचने के लिए भागा एक बच्चा कार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव बसी बजीद के समीप एक खाली मैदान में एक बच्चा राहुल पुत्प सतीश कुमार मौजूद था तथा सायं करीब साढे 6 बजे उसके पीछे एक कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ते से डरता बच्चा भागता हुआ अचानक सडक़ पर आ गया। जैसे ही वह बच्चा सडक़ पर आया तो वह जनौड़ी से हरियाना की तरफ जा रही कार (पी.बी.-07, बी-0016) की चपेट में आ गया। कार चालक ने बच्चे को सडक़ पर देख उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाई तथा बच्चे को टक्कर मारने के बाद वह सडक़ पर लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर से बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर बाद में उसकी मौत हो गई। पता चला है कि हादसे में कार चालक के भी मामूली चोटें आई हैं, मगर उसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना हरियाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here