इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की हुई बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडीयन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस जि़ला होशियारपुर की एक मीटिंग अश्विनी शर्मा जि़ला प्रधान जी की अध्यक्षता में जि़ला कांग्रेस दफ्तर में हुई। मीटिंग में जि़ला इंटक का विस्तार करते हुये मोनू सिंह को वार्ड नम्बर 37 का इंटक प्रधान नियुक्त किया गया तथा प्रधान शर्मा जी को, मोनू सिंह को अपनी टीम बनाने का अधिकार दिया। सेवा सिंह सैनी सीनियर उप-प्रधान ने आये हुये वर्करों को इंटक सम्बन्धी पूरी जानकारी दी तथा इंटक की नीतियों पर चलने की प्रेरणा दी। जतिन्द्र सिंह कुराला उप-प्रधान इंटक ने अपने सम्बोधन में इंटक वर्करों को आने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आदेश दिया।

Advertisements

मोनू सिंह ने नव नियुक्त प्रधान ने कहा कि मैं तथा मेरी टीम आने वाले विधानसभा चुनावों में श्री अशवनी शर्मा जी की अध्यक्षता में इंटक वर्करों से कंधा से कंधा जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचायेंगे तथा एक-एक वोट कांग्रेस को डलवा कर दुबारा फिर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। विश्वानाथ उप-प्रधान ने कहा कि सुन्दर शाम अरोड़ा पूर्व जी के यत्नों से चोहाल में हर गली में लाईटें, सड़कों तथा गलियों का काम शुरू हो गय है तथा आने वाले समय में मुकम्मल हो जायेगा। अशवनी शर्मा जी ने आये हुये वर्करों का धन्यवाद किया। मीटिंग को मनमोहन डोगरा, अवतार सिंह, सतपाल सैनी, विश्वानाथ, सुखदेव सिंह ने भी सम्बोधन किया। मीटिंगमें रमेश कुमार, विनोद कुमार, विमल झा, करनैल सिंह, नरिन्द्र सिंह, निर्मल कौर, तजिन्द्र कौर सहित भारी संख्या में इंटक वर्कर शामिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here