राज्य में खेल को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए माहरों के पैनल का गठन जल्द: परगट सिंह

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री स. परगट सिंह ने आज कहा कि खेल को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सभी प्रमुख खेल के साथ सम्बन्धित सदस्यों के साथ माहिर पैनल का गठन किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री, जो आज यहाँ जालंधर हाइट्स प्रीमियर लीग के फ़ाईनल मैच दौरान पहुँचे थे, ने कहा कि सभी प्रमुख खेल के नामवर खिलाड़ी इस माहिर पैनल में सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधि पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ यह माहिर पैनल राष्रीर य और अंतराष्रीेनय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सहायक के तौर पर भी काम करेगा। स. परगट सिंह ने कहा कि उनका उदेश्य पंजाब को देश भर में खेल के धुरे के तौर पर उभारना है।

Advertisements

मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से इस ग्रुप का गठन इस लिए किया जाना है, जिससे खेल के क्षेत्र में इनके अनुभव और महारत का लाभ लिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि एक महत्वपूर्ण बदलाव के अंतर्गत बड़े स्टेडियम बनाने की बजाय छोटे कस्बों में अति आधुनिक कोचिंग सैंटर स्थापित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। स.परगट सिंह ने आगे बताया कि सरकार एक नीति बनाने की प्रक्रिया में है, जिस अधीन खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती किये गए खिलाड़ियों की सेवाएं विभाग की तरफ से ली जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से राज्य के पाँच लाख युवाओं को खेल के साथ जोड़ने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। स. परगट सिंह ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए कॉर्पोरेट फर्मों, प्राईवेट कंपनियों और प्रवासी भारतियों को साथ जोड़ा जाएगा। स.परगट सिंह ने राज्य में खेल का वातावरण बनाने के लिए खिलाड़ियों, यूथ क्लबों और अन्य भागीदारों को प्रयास करने का न्योता दिया।

इस दौरान एन.जी.ओ. वारियरज़ ग्रुप के प्रधान वरुण कोहली ने बताया कि यह टूर्नामैंट उनकी तरफ से हर साल करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लीग आधारित करवाए गए इस टूर्नामैंट में इस साल चार टीमों की तरफ से भाग लिया गया। कोहली ने ए.जी.आई. इन्फ्रा के श्री सुखदेव सिंह का समागम के सुचारू संचालन के लिए एन.जी.ओ.को अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल फ़िल्मज़ एक्टिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने शानदार पेशकारी भी दी। इस अवसर पर दूसरो के इलावा कमांडैंट आई.एस.टी.सी. कपूरथला सन्दीप शर्मा, तैराकी कोच उमेश शर्मा और रजिस्ट्रार एन.आई.टी. एस. के. मिशरा भी मौजूद थे।

इससे पहले वरुण कोहली,  रजिन्दर राजा,  एस.के मिशरा,  अंकुर धुरिया,  नितिन पुरी,  दविन्दर सैनी, अनुदीप बजाज, विकास शर्मा, अंकुर सहगल, संजीव आहूजा,  कमल सहगल,  मनप्रीत गाबा, समील मेनन, संजीव अरोड़ा,  बोबी रत्न,  विशाल गुम्बर, कर्नल (सेवामुक्त) अजय टिककर,  तजिन्दर सिंह डिम्पी,  विवेक सांबा और अन्य के नेतृत्व वाली वारियर गरुप्पज़ की प्रशासकीय समिति की तरफ से गणमान्यों का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here