मरणोपरांत भी देखेंगी रानी देवी की आंखें, परिवार ने इच्छानुसार किया पुण्य का काम: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम से सेवानिवृत्त हुई रानी देवी के मरणोपरांत उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनकी इच्छानुसार उनकी आंखें दान की। इसकी सूचना मिलने पर रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी के पदाधिकारी प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुवाई में डाक्टरों की टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस मौके पर थिंद आई अस्पताल होशियारपुर के डा. सौरव मित्तल ने आंखें दान लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि रानी देवी ने नगर परिषद (अब नगर निगम) में 35 साल सेवाएं प्रदान की व 2011 को सेवानिवृत्त हुई थीं। उन्होंने नेत्रदान मुहिम से प्रभावित होकर व मानव सेवा में अपनी आहुति डालते हुए मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उनकी आंखें दो नेत्रहीन लोगों को लगाई जाएंगी ताकि उनकी अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरी जा सके। इस अवसर पर राजिंदर मोदगिल, विजय अरोड़ा व दीपक नरुला ने कहा कि वह लोग बहुत ही सौभाग्यशाली एवं धन्य होते हैं जो जीते जी ही नहीं दुनिया से जाने के बाद भी मानवता की सेवा कर जाते हैं और उनके द्वारा किए सेवा कार्य के चलते उनका नाम दुनिया में अमर हो जाता है। उन्होंने आंखें दान देने के लिए स्व. रानी देवी के पारिवारिक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्व. रानी देवी के पति रमेश कपूर, बेटा गौरव कपूर, बेटी गौरिका, सिम्मी कपूर, निपुन गुप्ता व सुरेश कपाटिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here