
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । “शहीद हमारे देश का सरमाया हैं तथा हमें शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए।” उक्त विचार नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्वचेयरमैन ऐडवोकेट राकेश मरवाहा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 93वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों द्वारा देश हित में किए कार्यों का अनुसरण करना चाहिए तथा देश की प्रगति के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में हम सभी को योगदान डालना चाहिए तथा यही इन महान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्षद नवजोत कटोच, पार्षद अशोक मेहरा, मुकेश डावर, सौरव जैन, विकास गोस्वामी, नवदीप ओहरी, अनिल मारुति, लक्की मरवाहा, गुरदीप कटोच, रूबी शाह, मनधीर बांगड, नरेश कुमार, अरविंद शर्मा व अन्यों ने भी शहीदों को प्रणाम करते हुए उनकी विचारधारा पर पहरा देने की बात दोहराई।











