Sunday, October 25, 2026
Home National भारत में बनेगी एके-203 राइफल्स, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे...

भारत में बनेगी एके-203 राइफल्स, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे दौरान बनी सहमति

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की 6 दिसंबर की भारत यात्रा के दौरान भारतीय सेना को अत्याधुनिक एके-203 असाल्ट राइफल्स मिलने पर आखिरी मुहर लग गई है। अब माना जा रहा है कि अगले 2 से 3 साल में सेना को भारत में बनी एके-203 राइफल्स मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Advertisements

रूस और भारत के साझा यानी ज्वाइंट वेंचर में उत्तर प्रदेश में अमेठी में 6 लाख से ज्यादा राइफल्स बनाई जाएंगी। भारत और रूस ने एके 203 राइफल्स के भारत में निर्माण पर 2018 में हुई राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान सहमति जताई थी। तीन साल तक चली लंबी बातचीत के बाद नवंबर में भारतीय रक्षा मंत्रालय और उसके बाद भारत सरकार ने मंजूरी दे दी। राइफल्स का निर्माण इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here