
दुबई (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अपने कर्मचारियों को नए साल में आराम का तोहफा देेने जा रहा है। 1 जनवरी 2022 से यहां हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन काम होगा। बाकी ढाई दिन छुट्टी होगी। सरकार ने इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है। अगले कुछ दिन में सर्कुलर तमाम सरकारी ऑफिसों को भेज दिया जाएगा। यूएई दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है। नया वर्किंग कैलेंडर 1 जनवरी 2022 से लागू करने का प्लान इसलिए बनाया गया ताकि इसे लागू करने में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।

रिपोट्र्स के मुताबिक, जल्द ही देश के तमाम स्कूल और कॉलेज भी इस नए रूल को फॉलो करेंगे। इस बारे में अलग से सर्कुलर जारी किया जा सकता है। हालांकि, स्कूलों और निजी सेक्टर के बारे में अभी किसी तरह की गाइडलाइंस जारी नहीं की गईं हैं। सरकार का कहना है कि वह ग्लोबल मार्केट्स के पैटर्न को फॉलो करना चाहती है। 1971 से 1999 तक देश में 6 दिन काम होता था। 1999 में इसे बदलकर पांच दिन और अब साढ़े चार दिन किया गया है।












