Sunday, October 18, 2026
Home International 14 मंजिला शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत

14 मंजिला शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत

चीन (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित जिगोंग शहर से एक सूचना प्राप्त हुई है। जहां एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मुताबक अग्निशमन और बचाव दल को 14 मंजिला मॉल में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 75 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्से से खिड़कियों से धुएं का गुबार उठता दिखा, जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here