Monday, October 12, 2026
Home International रनवे पर उतरते हुए विमान में लगी आग, जाँच जारी

रनवे पर उतरते हुए विमान में लगी आग, जाँच जारी

कांगो (द स्टैलर न्यूज़)।अफ्रीका के कांगो कोलवेज़ी हवाई अड्डे पर एक विमान भीषण हादसे का शिकार हुआ है।  विमान रनवे पर उतरा, उसका पिछला हिस्सा अचानक आग के गोले में बदल गया। जिस दौरान पूरा विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

विमान में कांगो के खान मंत्री लुईस वाटम काबाम्बा और उनके साथ देश के शीर्ष अधिकारी सवार थे। विमान एम्ब्रेयर ईआरजे-145एलआर था, जिसे एयरजेट अंगोला चला रहा था। यह विमान किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेज़ी के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया।इस दुर्घटना में यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य की मृत्यु नहीं हुई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here