चंडीगढ़ की हरनाज कौर बनी मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को मिला खिताब

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सुंदरी हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब जीता है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। सुष्मिता सेन भी यह खिताब वर्ष 1994 में जीत चुकी है। बता दें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजरायल में हुआ। इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ’यूरी टीम का हिस्सा थीं।
हरनाज कौर (21 साल) चंडीगढ़ की रहने वाली है और पेशे से मॉडल है। उन्होंने हाल ही में ‘मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था। वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हरनाज ने वर्ष 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़, वर्ष 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार, वर्ष 2019: फेमिना मिस इंडिया पंजाब, वर्ष 2021: मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता है। सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका ख़ुद पर भरोसा करना है। आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर निकलिए, खुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं। मैं अपने आप पर विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here