किसानों का आम आदमी पार्टी ने फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून निरस्त करने के बाद और मांगें मानने के बाद किसान दिल्ली में आंदोलन समाप्त कर वापिस लौट रहे हैं। इस दौरान दिल्ली से लौटे किसान यूनियन के नेताओं और वर्करों का जिले के डीसी चौक में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन एवं हलका इंचार्ज मंजू राणा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पूरी टीम ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से जैसे ही यह काफिला डीसी चौक पहुंचा तो वहां इक_ा हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने किसान नेताओं का फूलों के हार पहनाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरा नआम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जमकर भंगड़ा डाला। वहीं मंजू राणा ने कहा कि हमारे किसान भाई पिछले एक साल से अधिक समय से दिल्ली के बार्डर पर केंद्र सरकार के आंदोलन कर रहे थे। 700 से अधिक किसान भाईओं की शहादतों के बाद आखिऱ केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी को किसान भाईओं से गुरपर्व वाले दिन माफी मांगनी पड़ी और कानून रद्द करने का ऐलान करना पड़ा। उसके बाद लोकसभा और राजसभा में कानून रद्द करने का प्रस्ताव पास करा कर आखिऱ जिस तरह कानून बनाया था उसी तरह कानून वापस लेने पड़े और किसान भाईओ की जीत हुई। मंजू राणा ने कहा कि अगर इतिहास के पन्नों को खोला जाए तो इस से पहले भी किसानों की तरफ से संघर्ष लड़ा गया था, किसानी को बचाने के लिए जो कि भगत सिंह जी के चाचा अजीत सिंह की तरफ से किसानी संघर्ष लड़ा गया था जो नौ महीनों के करीब चला था और अंग्रेज़ों को मुँह की खानी पड़ी थी और वह जंग जीत कर घरों को लौटे थे और आज उस इतिहास को फिर से दोहरा दिया गया। हमारे किसान भाईओं ने एक साल से अधिक समय का संघर्ष लड़ कर केंद्र की सरकार पर फतह पाई। सरकार ने गलत काले कानून जो बनाऐ हुए थे उन को रद्द करा कर इस जीत का परचम लहरायआ जिस का सारा सेहरा पूरे देश के किसानों को और पंजाब के किसान को जाता है,जिसने इस जंग को आगे हो कर लड़ा लीडरशिप दी और पूरे देश के किसानों को जगाया।केंद्र सरकार की तरफ से बनाऐ गए किसान विरोधी कानून वापस करवाए।

Advertisements

गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि यह दिन केंद्र सरकार के अहंकार की हार के जश्न के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से जो भी वादे किए हैं,वे पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत और केंद्र सरकार को किसानों की सभी मांगें मानने के लिए मजबूर करने हेतु सभी को बधाई। सालभर चला विरोध प्रदर्शन हमारे लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है।ये जरूरी है कि हम उन शहीदों को याद रखें,जिन्होंने इस संघर्ष में अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने ने कहा कि यह निश्चित ही किसानों के लिए ऐतिहासिक जीत है। आजादी के बाद से देश ने किसानों का कभी इतना बड़ा प्रदर्शन नहीं देखा। भाजपा ने शुरुआत में सोचा कि यह प्रदर्शन शांत हो जाएगा, जैसा कि वह मानती है कि देश में केवल वही अनुशासित राजनीतिक ताकत है। भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों की लड़ाई की भावना को गलत समझा। यह भाजपा के अहंकार की हार है। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा भाजपा ने किसानों को आतंकवादी, राष्ट्र विरोधी, गुंडा कहा और अब आप उनसे माफी मांग रहे हैं। इतने सारे किसानों की मौत का क्या? आपके पास उनके परिवारों के लिए क्या जवाब है? उन्होंने कहा भाजपा को कानून वापस लेने के लिए विवश होना पड़ा क्योंकि उसने आगामी विधानसभा चुनावों में अशुभ नतीजों को भांप लिया। उन्हें लगता है कि वे जनता को शांत करके स्थिति से उबर सकते हैं लेकिन अब बहुत देर हो गई है। आपको सही समय पर सही फैसला लेना चाहिए था। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता यशपाल आज़ाद मैनोरटी विंग के जि़ला प्रधान राजविन्दर सिंह धन्ना,करनैल सिंह जि़ला प्रधान ट्रांसपोर्ट विंग,सुखबीर कौर औजला,सिमरजीत कौर सुरिन्दर कौर शैल,कुलदीप सिंह जौहल, गौरव कंडा,सुरिन्दर कौर शैल,शेखर कुमार,रजनीश कुमार,एससी विंग जिला जुआइंट सचिव यशपाल आज़ाद,शेखर कुमार,कोमलदीप सिंह,सीनियर नेता कुलदीप सिंह जोहल ओर वालंटियर साथियों की तरफ से किसान वीरों का स्वागत किया गया।
चेहरे पर उत्साह, आंखों में उम्मीद दिखी
दिल्ली से लौट रहे किसान भले ही एक साल तक आंदोलन में रहे,लेकिन कृषि कानून वापस होने पर इनके चेहरों पर उत्साह व आंखों में उम्मीद साफ दिखी। कपूरथला लौटे किसानों ने कहा कि उन्होंने तय कर लिया था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, घर नहीं लौटेंगे। हालांकि एक साल तक यह आंदोलन चला, लेकिन अब किसी भी प्रकार की थकान नहीं है। वहीं किसानों ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतना जोरदार स्वागत होगा। यह आंदोलन भाईचारे का अध्याय आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here