
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां में भाग्य तारा चैरीटेवल ट्रस्ट होशियारपुर की तरफ से स्पैशल बच्चों की भलाई के लिए 31000/- रु का चैक भेंट किया गया। भाग्य तारा चैरीटेवल ट्रस्ट के प्रधान अशोक जैन ने आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान स. तरनजीत सिंह सी.ए. व अन्य सदस्यों को यह चैक सौंपा।

इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह, परमजीत सिंह सचदेवा, हरमेश तलवाड़, राम आसरा, कोऑर्डीनेटर वरिन्द्र कुमार, प्रिं. शैली शर्मा ने अशोक जैन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सी.जे.एम. अपराजिता जोशी भी उपस्थित थी।












