नागरिक सेवाएं देने में प्रदेश में अव्वल आया जिला होशियारपुर: अपनीत रियात

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं देने में जिले के  सेवा केंद्रों ने प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है, जिसका परिणाम है कि आज जिला 0.13 प्रतिशत पेंडेंसी के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनौतियों के बावजूद जिले के 25 सेवा केंद्रों में लोगों को 372 तरह की सेवाएं दी जा रही है।  

Advertisements


डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड की मुश्किल घड़ी में भी जिले के समूह सेवा केंद्रों ने प्रशंसनीय काम करते हुए लोगों को सही समय पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर 2020 से लेकर 14 दिसंबर तक जिले में कुल 315826 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 423 प्रार्थना पत्र पैडिंग है, जिससे जिले के सेवा केंद्रों में प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी दर महज 0.13 प्रतिशत है।  उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों में प्रार्थना पत्रों को एक सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता एक्ट-2018 के अंतर्गत समयबद्ध तरीके से सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी 25 सेवा केंद्र में नागरिकों की सुविधा व कोविड के मद्देनजर जरुरी प्रबंध अमल में लाए गए हैं।


अपनीत रियात ने बताया कि लोगों की ओर से सेवा केंद्रों में ज्यादातर प्राप्त की सेवाएं सामाजिक सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, गृह, स्थानीय निकाय, राजस्व, श्रम, परिवहन, ग्रामीण विकास विभाग, सांझ केंद्रों व आधार कार्ड में संशोधन से संबंधित है। इनमें अधिक सेवाएं रिहायशी सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट, बुढ़ापा पेंशन व आधार कार्ड से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन  की ओर से इन सेवाओं की डिलिवरी को यकीनी बनाने के लिए प्री-बुकिंग स्लाट सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सेवा केंद्रों में कोविड नियमों का पालन करते हुए जरुरी नागरिक सेवाएं बिना किसी देरी व पारदर्शी तरीके से दी जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जिले के लोगों को इसी तरह निर्विघ्न नागरिक सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here