बिग बॉस से प्रसिद्धी पाने वाली शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने भाजपा का थामा दामन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। बिग बॉस 13 से प्रसिद्धी पाने वाली शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शहनाज के साथ-साथ उनके पिता संतोख भी काफी पॉप्युलर हो गए थे। वह उस सीजन में वह बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Advertisements

लेकिन पिछले साल संतोख सिंह तब मुश्किल में फंस गए थे, जब उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। उस वक्त पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी थी। हालांकि शहनाज के भाई ने इन आरोपों को झूठा और बकवास बताया था। अब संतोख भाजपा जॉइन करने को लेकर चर्चा में हैं। संतोख सिंह सिर्फ रेप के आरोपों को लेकर ही नहीं बल्कि बेटी शहनाज संग रिश्तों में कड़वाहट को लेकर भी सुर्खियों में रहे। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान शहनाज और उनके पिता संतोख के बीच अनबन की काफी खबरें आई थीं। बीते साल संतोख सिंह, शहनाज से इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने बेटी से कभी बात न करने की कसम खा ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here